फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो बजे से पहले ही गायब हो गए चिकित्सक, ओपीडी रजिस्टर भी ले गए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को टीकरी सीएचसी के चिकित्सक दो बजे से पहले ही गायब हो गए और ओपीडी रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। सीएचसी पर भ्रमण रिकार्ड भी मेंटेन नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति चिकित्सकों का एक दिन वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को टीकरी सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर गंदगी मिली और भ्रमण पंजिका का रिकार्ड मेंटेन नहीं मिला। वहीं ओपीडी रजिस्टर को वहां तैनात डॉ़ इमरान अपने साथ लेकर चले गए। डीएम को सीएचसी में केवल लैब टेक्नीशियन व बार्ड बॉय ही मौके पर मिले। डीएम ने अनुपस्थित मिलने पर डॉ़ इमरान, डॉ़ नीतू व नवीन बंसल का एक दिन का वेतन काटने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को दो बजे से पहले सीएचसी न छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी के पर्यवेक्षण अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी दायित्व तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें