फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा कोतवाली से भाग दस हजार इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शामली जनपद के हिरणवाड़ा गांव की रहने वाली रूपा की मौत के मामले में कोतवाली से फरार हुए दस हजार रुपये के इनामी आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता, भाई व परिवार की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पूरा परिवार कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय मेेें पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रूपा की मौत के मामले में आरोपी पति अमित कुछ दिन पूर्व कोतवाली से फरार हो गया था। इस लापरवाही में जहां कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था, वहीं अमित पर भी दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि अमित रेलवे स्टेशन पर अपने पिता, भाई व परिवार की दो महिलाओं के साथ खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आरोपी अमित के अलावा उसके पिता धन सिंह, भाई प्रद्युम्मन निवासी गुराना रोड कमलानगर और दो अन्य महिलाएं शामिल है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यह था मामला
शामली के मोहल्ला हिरनवाड़ा निवासी अमन के मुताबिक उसकी बहन रूपा की शादी बड़ौत निवासी अमित के साथ हुई थी। आरोप है कि कम दहेज लाने की बात कहकर अक्तूबर में पति, जेठ-जेठानी, सास-ससुर ने मिलकर उसे फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। मारपीट भी की थी। रूपा बचकर निकली थी। पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ घायल रूपा कोतवाली बड़ौत पहुंची थी और पति, जेठ-जेठानी व सास-ससुर को नामजद कराते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के समय रूपा गर्भवती थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति, जेठ-जेठानी व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार की रात पुलिस इस मामले में आरोपी अमित को पकड़ कर कोतवाली लाई थी। इसी दौरान आरोपी शौच के बहाने कोतवाली के मेन गेट के पास बने शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गया। तीन दिन से पुलिस मामले को दबाए बैठी रही। मंगलवार की रात एसपी नीरज जादौन बड़ौत कोतवाली पहुंचे तो मामला की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें