संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवीकलां गांव के ठेकेदार संदीप के लापता होने के मुकदमे की दोबारा जांच होगी। इसमें पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाई थी, जिस पर परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी।
मवीकलां गांव का रहने वाला ठेकेदार संदीप तेवतियां पांच दिसंबर 2023 को घर से जाने के बाद लापता हो गया था। उसकी स्कार्पियों गाड़ी और मोबाइल मेरठ जिले में जानी गंगनहर के पास मिले। लापता ठेकेदार के पिता बिजेंद्र ने मेरठ जिले के जानी में मुकदमा दर्ज कराया, जो बागपत ट्रांसफर कर दिया गया। संदीप के गंगनहर में कूदने की भी आशंका जताई गई, जिसे कई दिन तक गंगनहर में भी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने विवेचना के बाद मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाकर बंद कर दिया। इस पर संदीप के परिजनों ने आपत्ति जताते हुए दोबारा विवेचना कराने की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमे की दोबारा विवेचना की जाएगी।