फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी प्रत्याशी ने परिवार तो किसी ने कार्यकर्ताओं के साथ वक्त बिताया

विज्ञापन
फुर्सत के पल अपनों के बीच:बागपत हवेली पर शुक्रवार को लोगों के बीच एक बच्ची कृतिका को दुलार करते गठ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। एक महीने से वोटरों के बीच दौड़ लगा रहे प्रत्याशियों ने मतदान होने के बाद शुक्रवार को खुमारी उतारी। किसी ने अपने परिवार के साथ समय बिताया तो कोई कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से चर्चा में मशगूल दिखा। सभी वोटों के गुणा-भाग मेें लगे रहे।
विज्ञापन

बागपत विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी योगेश धामा पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सुबह ही घर से निकलते थे और रात में करीब 12 बजे लौटते थे। मतदान के बाद शुक्रवार को वह पहले परिवार के साथ रहे और उसके बाद क्षेत्र में गए। रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद की दिनचर्या भी पिछले एक महीने से बिगड़ी हुई थी। वह मतदान के अगले दिन देरी से सोकर उठे। उसके बाद हवेली पर आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी चर्चा करते रहे। बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक ने सुबह का समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत किया। वह सुबह को अपने ही प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मिले और इसके बाद पत्थर मंडी स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
बड़ौत से रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर ने सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर लोगों के बीच दोपहर तक अपना समय व्यतीत किया। इसके बाद आवास पर पहुंचे और परिवार के साथ समय बिताया। छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला भी सुबह ही आवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के बीच बैठकर चुनावी गणित पर चर्चा करने लगे। दोपहर तक उनके बीच रहे और उसके बाद कुछ घंटे के लिए आराम किया। रालोद प्रत्याशी डा. अजय कुमार भी अपने आवास पर लोगों के साथ बैठकर वोटिंग का गुणा-भाग करते हुए नजर आए।

बड़ौत की पत्थर मंडी में कार्यकताओं से वार्ता करते भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक- फोटो : BAGHPAT

बड़ौत के पांडव नगर स्थित आवास पर परिवार के साथ बैठे गठबंधन प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर- फोटो : BAGHPAT

रमाला में अपने आवास पर कार्यकताओं के साथ वोटों का विश्लेषण करते भाजपा प्रत्याशी सहेन्द्र सिंह र?- फोटो : BAGHPAT

अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते गठबंधन प्रत्याशी डॉ.अजय कुमार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें