फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका का सीमा विस्तार होगा, नई सब्जी मंडी बनेगी

Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों से वार्ता करते चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन। सं
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका बागपत का सीमा विस्तार कराया जाएगा और शहर की सब्जी मंडी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के साथ ही पुराने कस्बे में दूसरा श्मशान घाट का निर्माण होगा। नगर पालिका बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में इन सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इसके साथ शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए दस करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने शहर की समस्याएं उठाईं। जहां सबसे पहले शहर के जर्जर श्मशान घाट की समस्या उठाई गई। इस पर चर्चा के बाद मरम्मत कार्य कराने की मंजूरी मिली। श्मशान घाट में अंत्येष्टि स्थल पर लोहे का टीनशेड लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पुराने कस्बे में यमुना किनारे दूसरा श्मशान घाट का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।
शहर में गृहकर और जलकर बढ़ाने के लिए आपत्तियां भी मांगी गईं और उसकी निविदा भी जारी कर दी गई। पालिका चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट और अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि शहर में संचालित सब्जी मंडी में बड़े वाहन आने से अक्सर जाम की समस्या होती है, इसका समाधान कराने के लिए सब्जी मंडी को दूसरी जगह स्थानांतरण करने का भी निर्णय लिया गया। नई सब्जी मंडी के लिए पाली, सिसाना या फिर अन्य गांव में जमीन तलाश की जाएगी। बोर्ड बैठक में सभासद भवीचंद कश्यप, श्रीपाल कश्यप, संजय रुहेला समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

- सीमा विस्तार के नए प्रस्ताव में निवाड़ा भी शामिल होगा
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में रखे गए सीमा विस्तार के नए प्रस्ताव में निवाड़ा गांव को भी शामिल किया गया है। जबकि इससे पहले निकाय चुनाव से पहले सीमा विस्तार की कार्रवाई शुरू हुई थी और सीमा विस्तार पर मुहर भी लग गई थी। उस समय केवल सिसाना, पाली, नयागांव को पूर्ण रूप से शामिल करने और निवाड़ा की आबादी को छोड़कर औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया था। मगर, हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार पर रोक लगा दी थी। बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद पालिका के अधिकारी जल्द ही विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी में जुट गए है।
- तिरंगा लाइटों से होगा सुंदरीकरण
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहर के सुंदरीकरण पर चर्चा की गई। इसके लिए शहर में 56 तिरंगा लाइटें मंगवाने का प्रस्ताव पास किया गया, जो राष्ट्र वंदना चौक, कोर्ट रोड, बाजार मार्ग समेत अन्य मार्गों पर लगाई जाएंगी।
- पालिका की दुकानों और फड़ का किराया बढ़ेगा
बोर्ड बैठक में नगर पालिका की दुकानों और फड़ का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए सभी दुकानदारों से अनुबंध में पुरानी दरों को समाप्त कर नए दर का अनुबंध कराया जाएगा, जिससे पालिका की आमदनी बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें