फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली के दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 18 Jan 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली में दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों ने एक युवक की डीजे पर नाचते समय हार्टअटैक और दूसरे की सोते हुए हार्ट अटैक होने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

बिनौली के रहने वाले हिमांशु (17), आदित्य (16) और शुक्ले के बीच गहरी दोस्ती थी, जो ज्यादातर समय एक साथ ही रहते थे। बताया कि बुधवार शाम हिमांशु की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह हिमांशु का अंतिम संस्कार कराने के बाद आदित्य डीजे बजाने के लिए चला गया। वहां पर बृहस्पतिवार को आदित्य की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
दो दिन में दो दोस्तों की मौत होने पर उनके तीसरे दोस्त शुक्ले को सदमा लग गया और वह भी गुमसुम हो गया। दो दोस्तों की मौत होने का पता चलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने आदित्य की सोते हुए हार्ट अटैक और हिमांशु की डीजे पर नाचते समय हार्ट अटैक होने से मौत होने की जानकारी दी है। सीओ हरीश भदौरिया के अनुसार परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें