फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एएसपी से जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग पर रविवार की रात युवक का शव पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त हिलवाड़ी गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई। सोमवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर रवि की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। एएसपी से जांच की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय रवि पुत्र मांगेराम 24 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार की रात अमीनगर सराय रोड पर एक खाली जगह में उसका शव पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और एएसपी मनीष मिश्र, एडीएम अमित कुमार से मिले। उन्होंने रवि की हत्या की आशंका जताई। कहा कि अमीनगर सराय मार्ग पर जिस जगह रवि का शव पड़ा मिला, उसके सामने स्थित एक फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसकी मदद से हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है। एएसपी मनीष मिश्र ने जांच कर घटनाक्रम की जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान तेज मोहम्मद, पूर्व प्रधान बड़ावद विकास, सचिन, बिल्लू, रामनिवास, संजय, विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें