फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरो पर गरेजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। किसान यूनियन के बैनर तले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों समेत अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसानों की पंचायत हुई। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश जताया। वहीं, सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी तहसील पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। यहां किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके निस्तारण की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने कहा कि बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में लगाए घरेलू विद्युत मीटर की दक्षता संदेह के घेरे में है। उत्तर प्रदेश विद्युत उपभोक्ता परिषद की मांग पर लखनऊ में इन मीटरों को बदला जा चुका है। बागपत में जिले में बार-बार प्रतिवेदन लेने बावजूद इन्हें नहीं बदला जा रहा। इसके अतिरिक्त बागपत जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए बगैर नलकूपों की वृद्धि कर दी गई।
बलजोर सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में करने के सरकार के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि अभी तक पिछले सत्र का मात्र 40 फीसदी भुगतान हो पाया है। विक्रम सिंह आर्य ने बेसहारा गोवंश से चौपट हो रही खेती और गन्ना क्रय केंद्र आवंटन में मनमानी की समस्या को उठाया। धरने के बाद सात मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। यहां किसान नेता बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, सोमपाल सिंह, जयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, वेदपाल सिंह, सूबे सिंह चौहान, विपिन, अनंगपाल, चौबीसी चौधरी सुभाष, डॉ. कृपाल सिंह, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें