फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस पर युवाओं ने अलग-अलग तरीकों से किया मां का शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिसाब लगाकर देख लो दुनिया के हर रिश्ते का, मां का प्यार दूसरों से नौ महीने ज्यादा ही निकलेगा.....यूं तो मां से प्यार जाहिर करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है। फिर भी हर साल मां के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है। युवाओं ने भी मातृ दिवस पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मां न होती तो मैं भी न होता
शेखर का कहना है कि मां के लिए जितना भी बोलूं- लिखूं वो कम है। शुक्रिया शब्द भी मां का आभार व्यक्त करने के लिए छोटा है। मां मेरे जीवन की अनमोल रत्न है। अगर मां न होती तो मैं भी नहीं होता। इसलिए बस इतना कहकर मां का धन्यवाद करना चाहूंगा....सख्त रास्तों में भी आसान सफर लगता है, ये मेरी मां की दुआओं का असर लगता है।
मेरी हर मुश्किल आसान करती मां
सागर राठी का कहना है कि जब मैं पापा से किसी चीज के लिए सीधे बात नहीं कर पाता हू तो मां मेरी तरफ से पापा को मना लेती हैं और मेरी हर मुश्किल आसान हो जाती है। इसलिए मैं अपनी मां को थैंक यू करना चाहूंगा कि उनके सहयोग से मैं अपने जीवन में आगे बढ़ता जा रहा हूूूं।
विज्ञापन

मेरी खुशी में ही उसकी खुशी
अखिलेश का कहना है कि मां बिन जीवन है अधूरा, खाली-खाली सूना-सूना। मां खाना पहले हमें खिलाती, बाद में वह खुद है खाती। हमारी खुशी में खुश हो जाती, दुख में हमारे आंसू बहाती। कितने खुशनसीब हैं हम, पास हमारे है मां। तुम न होती तो मैं कैसे होता मां.....अपनी इस कविता के माध्यम से मैं मां का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
मां के लिए खास बनाएं हर दिन
सत्यवीर का कहना है कि केवल एक ही दिन नहीं बल्कि जब भी मौका मिले तभी मां के लिए दिन को खास बनाएं। मां को बड़ी-बड़ी खुशियां नहीं चाहिए। वो अपने बच्चों का प्यार पाकर ही खुश है। मुझे जब भी मौका मिलता है मैं अपना मां के साथ समय बिताकर, बाजार जाकर या घर का काम कराता उनका शुक्रिया जरूर अदा करता हूं।
मदर्स डे पर बच्चों ने माताओं को भेंट किए उपहार
फोटो नंबर 09केएआर 1
खेकड़ा। नगर में रविवार को मदर्स डे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बच्चों ने माताओं को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। मदर्स डे के चलते बच्चों ने घरों में ही मां के लिए मनमोहक ग्रीटिंग, अन्य उपहार तैयार किए। बच्चों द्वारा तैयार उपहार पाकर मां अत्यंत खुश नजर आईं। बच्चों ने मां से आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने बच्चों की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें