- सुबह की पाली में 984 और शाम की में 380 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे
- केंद्रों पर तैनात रहा पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी
- अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षार्थियों की जांच कर केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। मास्क अनिवार्य रहा। सुबह की पाली में 984 और शाम की पाली में 380 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
टीजीटी परीक्षा के लिए सुबह की पाली में गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर, डीएवी इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना, आदर्श इंटर कालेज डौला और शाम की पाली के लिए गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
डीएम राजकमल यादव व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन हुई। सुबह की पाली में पंजीकृत 3229 में से 2254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 984 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में पंजीकृत 2108 परीक्षार्थियों में से 1728 ने परीक्षा दी और 380 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कोर्ट रोड पर बनीं रही जाम की स्थिति
बागपत। टीजीटी परीक्षा से पूर्व और बाद में कोर्ट रोड, ईदगाह रोड पर जाम की स्थिति बनीं रही। इस दौरान लोगों को मार्ग से निकलने में परेशानी हुई।