फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर दो संप्रदायों में तनाव पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्गों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। एक विवाहिता ने बुधवार को वर्ग विशेष के लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिस पर दोनों पक्षों में तनाव है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव में कुछ दिन पूर्व दो वर्गों के लोगों में झगड़ा हो गया था। दोनों ने बिनौली थाने में एक-दूसरे पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने वर्ग विशेष पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर बिनौली पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिस पर वर्ग विशेष के लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास था। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया था। दोनों पक्ष पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी मांग कर रहे थे। गांव में बुधवार को दोनों पक्षों में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एक विवाहिता खेत में भिंडी तोड़ रही थी। वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। गांव में तनाव की जानकारी पाकर सीओ बागपत व थानाध्यक्ष बिनौली संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ से हालात पर काबू पाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें