फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान को आत्महत्या के लिए उकसाने का महिला पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात मेरठ में की थी आईटीबीपी के जवान राहुल ने आत्महत्या
विज्ञापन

पिता का आरोप, राहलु को दिल्ली निवासी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आईटीबीपी के जवान राहुल की मौत के मामले में दिल्ली की महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप है कि महिला ने राहुल को हनीट्रैप में फंसाया हुआ था। अब पुलिस महिला की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बता दें कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के खेड़की गांव के रहने वाले आईटीबीपी के जवान राहुल ने बुधवार की रात मेरठ में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में गांव में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को राहुल के पिता ने दिल्ली के उत्तमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि महिला ने 22 अगस्त को बागपत कोतवाली में तहरीर देकर राहुल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों ने शादी की थी। आरोप लगाया था कि शादी के कुछ दिन बाद युवक उसको छोड़कर चला गया। जब वह तलाश करती हुई राहुल के गांव में पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे है। उसने युवक पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था। उसने युवक के खिलाफ पहले कार्रवाई की मांग की थी। मगर, बाद में महिला ने कार्रवाई से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि राहुल के इस कारण ही आत्महत्या की है। यह भी आरोप लगाया कि महिला ने राहुल को हनीट्रैप में फंसाया हुआ था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें