फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली को रामलीला मैदान में जुटेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षकों ने विद्यालयों में किया संपर्क, बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर एक अक्तूबर को रामलीला मैदान दिल्ली में महारैली होगी। रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने विद्यालयों में संपर्क कर शिक्षकों के साथ बैठक की। साथ ही दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ऑल टीचर्स/इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएवी इंटर कालेज सरूरपुर खेड़की, यमुना इंटर कालेज बागपत, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय में जनसंपर्क कर शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का अधिकार है और शिक्षक अपना अधिकार लेकर रहेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक अक्तूबर को होने वाली रैली में बागपत से अधिक से अधिक शिक्षक शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। जनसंपर्क करने वालों में एसोएिसशन के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ़ सतपाल राणा, हरि ओम, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें