फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समरोह में शिक्षक व प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी व जिला रेडक्रॉस समिति के सहयोग से कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह एवं नेत्रदान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को जियालाल प्रेमवती सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन विनय मित्तल ने कहा छात्र-छात्राएं नेत्रदान के लिए दृष्टि दूत बनकर कार्य करें। कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि शिक्षण भविष्य का निर्माता होता है। कार्यक्रम में दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर रामगोपाल वाष्र्णेय, वर्तमान प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सिंह,डॉ महेश कुमार मुछाल, एसपीआरसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर अमीनगर सराय के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, डॉक्टर कमला अग्रवाल, डॉक्टर मनोज विश्नोई, तेजपाल सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज के अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रधानाचार्य मूलचंद को डॉक्टर गौरव गर्ग की ओर से डॉ राधाकृष्णन सम्मान प्रदान करते हुए पटका व पगड़ी भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेत्रदान प्रतियोगिता के विजेता 29 छात्र छात्राओं को जियालाल प्रेमवती सम्मान से सम्मानित किया गया। लॉयन दीपक गोयल, लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, सचिव पंकज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, जुगल किशोर, अतुल आनंद गुप्ता, ओम गोयल, अरविंद मास्टर, राकेश मोहन गर्ग, राजीव गुप्ता, प्रदीप पंवार बली, अनिल गांधी, मनोज धामा पाबला, अश्वनी मानव, हंसराज गुप्ता, संदीप अग्रवाल, संजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें