फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारें में जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करके सेवन न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के विनित कुमार, रवि कुमार, गंगाप्रसाद व विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तंबाकू उत्पाद का सेवन करने से जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, बबलेश कुमार, राजीव कुमार, गौरव, रवि, इमरान, बबीता, ज्योति, दिपांशु, अर्णव, मयंक, आशीष, वरुण शर्मा, उत्कर्ष मलिक, रोहित वर्मा, चिराग मौजूद रहे। संवाद
बागपत। योगीनाथ डिग्री कॉलेज में स्काउट व गाइड शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। यहां प्रशिक्षक सचिन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को तंबू निर्माण और पाक विधि का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि वैदिक जनता डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. यशवीर तोमर ने प्रशिक्षुओं को स्काउट व गाइड के नियम और उद्देश्यों की जानकारी दी। शिविर में प्रबंधक बालेश देवी, प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार, प्रवेश कुमार, जोगिंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें