फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा से हुआ छात्रों का स्वागत

विज्ञापन
बिनौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत करते शिक्षक व शिक्षिक? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जिले में मंगलवार से छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

पहले दिन कम रही छात्रों की संख्या, 20 से 25 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ बड़ौत/ खेकड़ा/ अग्रवाल मंडी टटीरी/ अमीनगर सराय/ बिनौली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन बच्चों का तिलक कर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिक्षण कराया गया। मंगलवार को 20 से 25 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही विद्यालय पहुंचे।
मंगलवार से छठीं से आठवीं की कक्षाएं शुरू हो गई। कक्षा शुरू कराने से पूर्व विद्यालयों में साफ-सफाई कराई गई। छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूलों में संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था कराई गई। गेट पर ही बच्चों के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाकर प्रवेश दिया गया। नगर के कंपोजिट विद्यालय में छात्रों का तिलक व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिक्षण कराया गया। शिक्षक व रसोइयों ने मास्क का प्रयोग किया। बिनौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कोविड - 19 के नियमों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया गया। उधर, खेकड़ा क्षेत्र के विद्यालयों में पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

ये बोले शिक्षक और छात्र
मदर टेरेसा स्कूल छपरौली रोड की निर्देशिका सविता राणा ने बताया कि हम लोग विद्यालय आते जरूर थे, लेकिन बच्चों के बिना विद्यालय खाली लगता था। बच्चों के आने से बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया है।
छात्र उमंग का कहना था कि स्कूल में आकर बहुत अच्छा लगा। हम लोग आना चाहते थे लेकिन माता-पिता कहते थे कि अभी सरकार ने बंदी लगाई है। इसलिए स्कूल नहीं आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें