बागपत डीएम को ज्ञापन देने जाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। छात्रवृत्ति में संशोधन की तिथि समाप्त हो गई है। होली की छुट्टी के कारण काफी छात्र आवेदन में संशोधन नहीं करा पाए हैं। जिससे वे छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं। सोमवार को छात्रों ने डीएम राजकमल यादव से छात्रवृत्ति के आवेदन में संशोधन के लिए तिथि बढ़वाने की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे छात्रों का कहना था कि 17 मार्च को छात्रवृत्ति स्टेटस पर यूआईडी नेवर अनेबल फॉर डीबीटी प्रदर्शित हुआ था। इनमें संशोधन करने के लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। होली के अवकाश के कारण बैंक व कार्यालय बंद होने से उनके आवेदन में संशोधन नहीं हो पाया है। सोमवार को बैंक की ओर से उनका स्टेटस वेरिफाई कर दिया है, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण आवेदन में संशोधन नहीं हो पाया है। जिससे उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है। उन्होंने डीएम से संशोधन की तिथि बढ़वाने की मांग की। इस मौके पर मीनाक्षी, शिवानी, सुमित कुमार, चिराग तोमर, सनी, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।