बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, थ्री लेग रन, लेमन रन, बेग रेस और फन गेम्स प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत फन गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर अभिज्ञान, अनन्या, अरिषा, अविका, आरव, आरुषि, आरोही, अनमोल, आराध्या, आदित्य, अर्जुन, अनुभव, सक्षम, जैनब, सुमायला, प्रतीक्षा, सुमन आदि मौजूद रहे।