कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शांति समिति की बैठक ली, माहौल खराब करने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को धर्म गुरुओं, गण्यमान्य लोगों, ग्राम प्रधानों व अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने त्योहार को शांति, आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने के निर्देश दिए। डीएम ने माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने त्योहार कोविड 19 गाइडलाइन के अनुपालन में ही मनाने और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से ग्रीन पटाखों का कम से कम प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों भ्रमणशील रहने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी एसडीएम को पटाखे बिकने वाले स्थानों को चिह्नित करने और पटाखे बेचने की अनुमति देने से पूर्व जगह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गांवों में धार्मिक स्थलों से मुनादी के माध्यम से लोगों को ग्रीन पटाखे जलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को भीड़ वाले इलाकों में सेनेटाइजेशन व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की ड्यूटी तैनात लगाने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम को त्योहारों पर 24 घंटे सप्लाई करने व गांव की गलियों में लाइटें लगवाने, जर्जर तार बदलवाने के निर्देश दिए। खाद सुरक्षा विभाग को मिलावटी मावा बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से या अन्य किसी भी मार्ग से मिलावटी मावा बिक्री के लिए नहीं जाना चाहिए। खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को पर्व पर सफाई व एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, फूट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।