फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में लेनदेन के विवाद में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मीतली गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया। आरोप है कि एक दुकानदार के घर में घुसकर हमला कर दिया गया और पथराव भी किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीतली के नवाब पुत्र हसन ने बताया कि उनकी गांव में क्रॉकरी की दुकान है। उसके बेटे इंतजार ने तीन दिन पहले अपने दोस्त को 1700 रुपये उधार दिए थे। उसके बेटे ने मंगलवार को अपने रुपये वापस मांगे तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही युवक अपने परिजनों के साथ डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में पहुंचा और उसके परिवार पर हमला कर दिया। पथराव भी किया गया। हमले में वह, उसका बेटा इंतजार, पत्नी सलमा, पुत्रवधु गुलशन, बेटी व भतीजा नईम घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इस मामले में कोतवाली में शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेठ पर छेड़छाड़ व पति पर तीन तलाक देने का आरोप
दोघट। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी खतौली जिला मुजफ्फरनगर के युवक के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे तो जेठ उसको घर में अकेली देखकर छेड़छाड़ करता था। उसने इसकी शिकायत अपने पति व सास से की तो वे भी नाराज हो गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। दोघट थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी ने ग्राम सचिव पर मारपीट का आरोप लगाया
बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक ग्राम सचिव की पत्नी घायल हालत में मंगलवार को विकास भवन पहुंची। सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति के दूसरे वर्ग की महिला के साथ संबंध है। इस बारे में उसे पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि मंगलवार को विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर में भारी चीज से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। सीडीओ ने उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें