बागपत के निवाड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं को ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को नए समय के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। सुबह आठ बजे तक कुछ स्कूलों में दस से भी कम छात्र पहुंचे। देहात क्षेत्र में सत्र के पहले दिन शिक्षक भी देरी से स्कूलों में पहुंचे।
नए सत्र में स्कूल खुलने के समय में बदलाव होने पर स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों से पहले बच्चे पहुंच गए। खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सिर्फ छह और प्राथमिक विद्यालय नंबर चार में सिर्फ चार छात्र समय पर पहुंचे। नगर बागपत के प्राथमिक विद्यालय में सवा आठ बजे तक गिने-चुने बच्चे की स्कूल पहुंचे। देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सुबह साढ़े आठ बजे तक 150 में सिर्फ दस बच्चे ही स्कूल पहुंचे। यही हालात छपरौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन का रहा। प्राथमिक विद्यालय ग्वालीखेड़ा में शुक्रवार को शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। स्कूल में बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे। शिक्षकों का कहना था कि आज से स्कूल के समय में बदलाव होने के कारण छात्रों की संख्या कम रही। शुक्रवार को सभी छात्रों को स्कूल का नया समय बता दिया है।
फूलमालाओं से किया छात्रों का स्वागत
शुक्रवार को नए सत्र के शुभारंभ पर प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा में बच्चों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्कूल में ज्ञान की देवी मां शारदा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बच्चों को किताबें वितरित की गईं। उधर, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में यज्ञ का आयोजन किया गया। स्कूल के स्टाफ और छात्रों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ में सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रीति, साक्षी सहित स्कूल का स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
---
ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बिना शिक्षक के कक्ष में बैठे बच्चें- फोटो : BAGHPAT
दाहा के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे बच्चें- फोटो : BAGHPAT