फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने के बाद नहीं खोला जाएगा प्रश्न पत्र वाली अलमारी का लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। केंद्रों पर बचे हुए प्रश्न पत्र रखने के लिए अलग से अलमारी की व्यवस्था कराई गई है। शुक्रवार को प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और केंद्र व्यवस्थापकों व तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक बार बंद करने के बाद प्रश्नपत्र की अलमारी का ताला न खोलने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान बचे हुए प्रश्नपत्रों के लिए सभी केंद्रों पर अलग से अलमारी की व्यवस्था कराई गई है। शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव, सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने तथा प्रश्नपत्र की अलमारी का लॉक एक बार बंद करने के बाद नहीं खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम से भी सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम, कक्षों पर निगरानी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें