फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर में घुसकर पत्नी के पैर में गोली मारी

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल वीनम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के अर्जुनपुरम मोहल्ले में मंगलवार देर रात दो युवकों ने किवाड़ खुलवाकर मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष की पत्नी पर गोलियां बरसाईं। एक गोली पैर में लगने से वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात दो युवक मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सुनील लाकड़ा के घर पहुंचे। उस समय घर में सुनील की पत्नी वीनम और मां ही थीं। सुनील बाहर थे। युवकों ने किवाड़ खुलवाए और घर में भीतर जाने लगे। वीनम ने मना किया तो उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली वीनम के दाहिने पैर में लगी और वह खुन से लथपथ होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीनम को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अब तक घटना के पीछे क्या कारण है, पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें