फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने सपा नेता के बेटों पर हमला, हंगामा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की कोर्ट रोड से पुलिस ने पिता-पुत्र को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरानी रंजिश में सपा नेता के बेटे पर पहले घर में घुसकर हमला किया। इसके बाद सपा नेता के दूसरे बेटे को पुलिस जांच के लिए अपने साथ लेकर जाने लगी तो कोर्ट रोड पर उस पर भी हमला कर दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ा है।
मोहल्ला मुगलपुरा के रहने वाले सपा के जिला उपाध्यक्ष शफीक सलमानी ने बताया कि पड़ोसी जाहिद का परिवार उनसे पिछले कई साल से रंजिश रखता है। उनके साथ आए दिन गाली-गलौज की जाती है। आरोप है कि मंगलवार शाम को बेटा कामिल गली से गुजर रहा था। इस दौरान कामिल पर विपक्षी जाहिद के परिवार के सदस्यों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। इसमें कामिल घायल हो गया। अस्पताल में कामिल का उपचार कराकर पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच करने के लिए सपा नेता के दूसरे बेटे एडवोकेट मुजम्मिल के साथ जा रही थी। उस दौरान ही कोर्ट रोड पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस के सामने हमला किए जाने पर वहां हंगामा शुरू हो गया और वहां हमले में मुजम्मिल घायल हो गया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। वहीं जाहिद पक्ष ने सपा नेता सफीक सलमानी के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। कस्बा चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र का कहना है कि इस मामले में जाहिद व उसके बेटे उमर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें