फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सपा नेता के भाई का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 07 May 2024 08:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में सपा नेता के भाई का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। इनामी शूटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
बागपत में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के प्रॉपर्टी डीलर भाई यूसुफ की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी शूटर मंगलवार शाम शुगर मिल के पीछे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया और जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन




नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला का तहेरा भाई यूसुफ (45) प्रॉपर्टी डीलर था। निवाड़ा की बाहरी बस्ती में नौरोजपुर रोड पर कार्यालय में 28 फरवरी की सुबह तीन शूटरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सोनू उर्फ संदीप, शूटर नीशू उर्फ निशांत, विकास निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। जबकि अनुज निवासी बेहटा लोनी फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम बाघू मार्ग पर चेकिंग के दौरान एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम की 25 हजार के इनामी शूटर अनुज के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से शूटर अनुज घायल हो गया। घटनास्थल पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल शूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें