फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी समेत छह नामदर्ज व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव में अनुमति के बिना जनसभा करने व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बड़ौत विधानसभा सीट के रालोद प्रत्याशी, पूर्व विधायक समेत छह नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बिजरौल गांव की जनसभा की फोटो व वीडियो वायरल हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामला का संज्ञान लेते हुए जांच की तो इसमें रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर की जनसभा होने की जानकारी हुई। जनसभा गांव के ही रामवीर पुत्र राज सिंह के नलकूप पर आयोजित हुई थी। जनसभा में पूर्व विधायक अजय तोमर निवासी फतेहपुर पुट्ठी, रामवीर पुत्र राज सिंह निवासी बिजरौल, इरफान मलिक सभासद बड़ौत, बिलाल निवासी बड़ौत, रालोद नेता सुखवीर सिंह गठीना, विपिन समेत लगभग ढाई सौ लोगों ने भाग लिया था। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि जनसभा को लेकर प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जनसभा के दौरान लोगों ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन व कोरोना महामारी कोविड-19 एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया। बताया कि दरोगा विपिन कुमार ने छह नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें