फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी से होगी छह लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
- टांडा व बौढ़ा गांव में के विकास कार्यों में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

- सचिव को किया जा चुका है निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टांडा व बौढ़ा गांव में प्रशासक के रूप में तैनात रहे कृषि रक्षा विभाग के सहायक विकास अधिकारी से छह लाख रुपये की वसूली की जाएगी। उनके कार्यकाल में गांव में कराए गए विकास कार्या की जांच में गड़बड़ी मिली थी। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने धनराशि की वसूली के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है, जबकि गांव के सचिव को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी धीरज कुमार को पंचायती चुनाव के दौरान 25 दिसंबर से प्रशासक नियुक्त किया गया था। एडीओ के कार्यकाल में टांडा व बौढ़ा गांवों में कराए गए विकास कार्यो की जांच में गड़बड़ी मिली थी। इस पर पंचायत सचिव को निलंबित कर वसूली के निर्देश दिए थे। अब डीएम के निर्देश पर धीरज कुमार से छह लाख बारह हजार 599 रुपये की वसूली की जाएगी। डीपीआरओ ने एडीओ से धनराशि की वसूली के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें