फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक लोगों से मिलने पर सिंघावली अहीर का हेड कांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी की रिपोर्ट के आधार पर हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह पर आरोप है कि वह संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों से मेल-मिलाप रखते है। उनके द्वारा अपने कर्तव्य पालन के प्रति लापरवाही बरती गई है। इसलिए उनको सस्पेंड करने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह कोई भी पुलिस कर्मी गलत कार्यों में लिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
रमाला। सूप गांव निवासी किसान शिवकुमार निवासी सूप ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके खेतों में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे गन्ने की फसल जलने लगी। आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाया। शिव कुमार ने आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। उनके पड़ोस में जितेन्द्र के खेत में डेढ़ बीघा गन्ने की फसल भी जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें