फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के चलते स्वास्थ विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र में डेंगू के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभागीय टीमों ने बुखार से मौतों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार को जांच टीम ने क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के गांव विनयपुर, बड़ागांव, सिगौली तगा आदि में फॉगिंग कराई। चिकित्सक शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.. ताहिर ने बताया कि डॉ. सुरूचि के नेतृत्व में विभागीय टीम की जांच में खेकड़ा के सुभाष और विनयपुर के शिवम की मौत का कारण डेंगू नहीं पाया गया है। बताया कि सीएचसी पर छह बेड का डेंगू वार्ड तैयार है। हालांकि इसमें अभी तक वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। सीएचसी पर प्रतिदिन बुखार के 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक सभी को डेंगू से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें