बड़ौत के शहजाद राय शोध संस्थान में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड को सम्मानित करते संस्था से जुडे पदा?
- फोटो : BARAUT
पुलिस महानिदेशक होमगार्ड ने किया शहजाद राय शोध संस्थान का दौरा
सनौली पर संयुक्त रूप से बनाए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार रविवार को शहजाद राय शोध संस्थान पहुंचे। उन्होंने संस्थान के निदेशक इतिहासकार डॉ अमित राय जैन से मिलकर सिनौली पर संयुक्त रूप से बनाए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा की। साथ ही केंद्र सरकार के माध्यम से यूनेस्को से मांग की कि सिनौली से मिल रहे दुर्लभ पुरावशेषों के मद्देनजर सिनौली को विश्व धरोहर का दर्जा दिया जाएं।
संस्थान संस्थापक सुरेश चंद जैन, न्यासी अनुराग जैन एवं निदेशक डॉ आंचल जैन, डॉ अमित राय जैन ने पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट करके किया। विजय कुमार ने कहा कि सिनौली से प्राप्त हो रहे दुर्लभ प्रमाण विश्व के इतिहास को दोबारा लिखने पर बाध्य कर रहे हैं। भारत के इतिहास और संस्कृति को लेकर जो विचारधारा सैकड़ों वर्षों से पश्चिमी इतिहासकार ने स्थापित की है, सिनौली के उत्खनन ने उन सभी मान्यताओं में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया है। सिनौली से प्राप्त रथ किसी महायुद्ध में योद्धा रहे मानवों के शवाधान केंद्र के परिचायक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि सिनौली पुरातत्व स्थल को विश्व धरोहर के रूप में दर्जा दिया जाएं।