फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के सपनों को पूरा करेगा रालोद : उज्ज्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौली, सिरसलगढ़ व चिरचिटा में हुआ रालोद का बहुजन उदय कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। सिरसलगढ़ व चिरचिटा गांव में रविवार को आयोजित हुए रालोद के बहुजन उदय कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का सपना था कि दलित व पिछड़े समाज के लोगों की भी सत्ता में भागीदारी हो। उनका यह सपना पूरा करने को रालोद लड़ाई लड़ रहा है। बाबा साहेब के सपनों को रालोद ही पूरा करेगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान ने लोगों को रालोद की नीतियों से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता पालेराम दलित, संचालन आनंद, मोहनवीर उज्ववल ने किया। बैठक में विक्रांत तोमर, आशुतोष दीपक सुप, शेखर, ईश्वर, बिरम,रामफल, जयलाल, ईश्वर महिपाल सिंह, सतेंद्र, सुनील, बिल्लू, नाहर सिंह, भोपाल, सोहन पाल, काले, वीरेंद्र, कालूराम आदि उपस्थित रहे। उधर, बड़ौली गांव में हुए कार्यक्रम में डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है। देश और समाज का भला संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर हो सकता है। इसके अलावा बिहारीपुर गांव में भी राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार किया गया। इस मौके पर पिंटू कुमार, तेजपाल सिंह, रूपेश कुमार बड़ौली, राजू बड़ौली, अरविंद कुमार, धर्मपाल सिंह, भीम सिंह, प्रमोद कुमार, ओमवीर सिंह, कपिल कुमार, अशोक प्रधान, सुखविंदर सिंह, हरवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें