फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई की माता का 38 हजार रुपये से भरा थैला लेकर भागा बच्चा

विज्ञापन
बागपत के चमरावल रोड पर वृद्घ महिला से घटना की जानकारी लेता पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बैंक से रुपये निकालकर जा रही बुजुर्ग के कपड़ों पर पहले डाली गई गंदगी
विज्ञापन

- हैडपंप पर साफ करने लगी तो उसका थैला लेकर भागा बच्चा, पुलिस तलाश में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर एक बच्चा दिल्ली पुलिस के एसआई की माता का थैला लेकर भाग गया। उस थैले में 38 हजार रुपये थे, जिनको वह बैंक से निकालकर दिल्ली जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के छानबीन करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं लग सका।
ढिकौली गांव की रहने वाली महिला रतन कौर ने बताया कि उनका एक बेटा वीर सिंह ढ़ाका दिल्ली पुलिस में एसआई है तो दूसरा बेटा मनोज ढाका हेड कांस्टेबल है। वह दिल्ली के दुर्गापुरी में रहते हैं और वह भी अपने बेटों के पास रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बैंक से रुपये निकालने के लिए बागपत आई थी और वहां से 38 हजार रुपये निकालकर दोपहर को वापस दिल्ली जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। उसी समय एक व्यक्ति ने उनसे बताया कि उनके कपड़ों व थैले पर गंदगी लगी है। वह चमरावल रोड पर स्थित हैंडपंप पर पहुंचकर कपड़े साफ करने लगी, तभी वहां से एक बच्चा उनका थैला लेकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए दुकानदार व अन्य लोगों ने बच्चे को तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश में लगी रही। उसके बावजूद बच्चा नहीं मिला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस तरह से सामान लेकर भागने वालों का गिरोह होता है। उसको ध्यान में रखते हुए ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें