फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर पहुंचने लगे दुकानदार, सजने लगा बाजार

विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर के पास लगे मेले का निरीक्षण करते एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
27 फरवरी से एक मार्च तक होगा पुरा महादेव पर फाल्गुनी मेले का आयोजन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस के लिए टेंट लगाने की व्यवस्थाएं हुईं पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार को मेला आयोजन के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे के अलावा बिजली, पानी और पुलिस के ठहरने की व्यवस्था पूरी कर ली है। बागपत के अलावा दूरदराज से दुकानदार भी पहुंचने शुरू हो गए है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी रास्तों की मरम्मत करने में जुटे है।
पुरा महादेव मंदिर में 27 फरवरी से एक मार्च तक फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन के लिए मंदिर समिति और प्रशासन तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को मंदिर में श्रद्धालुओं को भगवान शिव जलाभिषेक करने के लिए बैरिकेडिंग लगवाई गई। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और बिजली की व्यवस्था पूरी की गई। मंदिर परिसर के पास पुलिस बल के ठहरने के लिए टेंट लगवाया गया है। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए मार्गों की मरम्मत कराई जा रही। हालांकि अभी तक पुरा बुढ़सैनी मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को मार्ग से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। मेला आयोजन के लिए शुक्रवार को दुकानदार भी पुरा महादेव पहुंचना शुरू हो गए है। बाजार सजन लगा है।
विज्ञापन

एसपी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण
एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर फाल्गुनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी करने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन

सरूरपुर से पद विहार कर बागपत पहुंचे जैन मुनि
बागपत। धर्मनगरी अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां से आचार्य विद्यानंद गुरुदेव के शिष्य मुनि श्री प्रतिज्ञा नंद महाराज सानिध्य में दस दिवसीय श्री सर्वतोभद्र महामंडल विधान आयोजित किया गया था। शुक्रवार को मुनि पद विहार कर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर रिवर पार्क पहुंचे। रविवार को मुनि जी खेकड़ा के बड़ागांव जैन मंदिर होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। पद विहार में अनंत जैन, हिमांशु जैन, वात्सल्य जैन, अमोल जैन, अंकुर जैन, लक्ष्य जैन, नमन जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें