ओम सांई शूूटिंग एकेडमी छपरौली रोड पर सम्मान समारोह आयोजित
बड़ौत। ओम सांई शूूटिंग एकेडमी छपरौली रोड पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें शाहदरा में हुई प्रथम वीर भगत सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ एकेडमी के संरक्षक रोहन राणा, रवि जाटव, कोच वाजिद अली ने किया। कोच वाजिद अली ने बताया कि शाहदरा में 16 से 20 अगस्त तक चली प्रथम वीर भगत सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के सात शूटरों ने भाग लिया। चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ में सागर मलिक ने 380/400 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता और चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। संस्था ने सागर मलिक को 3100 रुपये नगद और ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया । 10 मीटर एयर पिस्टल में सब-जूनियर यूथ मैन में प्रियाम तोमर ने 366/400 स्कोर कर रजत पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल में सब-जूनियर यूथ में रिहान ने 363/400 स्कोर कर रजत पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ टीम इवेंट में वर्निक तोमर, आदित्य वर्मा, प्रियम तोमर ने टीम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी विजेताओं का रेंज पर पहुंचने पर स्वागत किया। स्वागत करने में एकेडमी के संरक्षक रोहन राणा, कोच वाजिद खान ,विक्रांत, आरिफ अली,आर्यन, प्रिंस तोमर , तनिश राठी ,आयुसी धामा, रमा, शहनाज ,चिराग दागी, मिम उल्लहा खा, अक्षय दांगी, अखिल पंवार, सक्षम तोमर, लक्ष्य कुमार, आशीष शर्मा, हर्षित तोमर, आकाश तोमर, सिद्धांत, प्रभात राणा ,योगेंद्र, प्रतीक तोमर,बॉबी मलिक, सलीम विपुल, बाबू आदि शामिल रहे।