फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पोस्ट कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री को भेजी मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पोस्ट कार्ड भेजकर प्रधानमंत्री से तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कहा कि जिस प्रकार किसान दिवस, शिक्षक दिवस, मजदूर दिवस घोषित है, ठीक उसी प्रकार व्यापारियों के लिए भी तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाएं। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाएं। साथ ही जीएसटी की खामियों को समाप्त कर एक वर्ष तक का अर्थदंड न लिया जाएं। बताया कि इन सभी मांगों को लेकर शनिवार से प्रधानमंत्री को संबोधित मन की बात पोस्टकार्ड अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान पूरे जनपद में तीन सितंबर तक लगातार चलाया जाएगा। जिला महामंत्री अनुराग जैन ने कहा व्यापार मंडल द्वारा 1000 पोस्टकार्ड जनपद से प्रधानमंत्री जी को भेजे जाएंगे। इस अवसर पर जिला संरक्षक श्रवण कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष इमरान प्रधान, जिला उपाध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष अनुराग मोहन जैन, विपिन जैन, जिला संयोजक कुलदीप राणा, नगर अध्यक्ष अक्षय जैन, नगर महामंत्री अमित जैन, नगर कोषाध्यक्ष शुभम जैन, नगर संयोजक संजय कुमार, नवनीत जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें