फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नाले निर्माण से लगा भीषण जाम.........

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर नाले निर्माण से लगा भीषण जाम
विज्ञापन

- वाहनों को निकालने के चक्कर में लोगों की एक-दूसरे से हुई कहासुनी
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया जाम
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नाले निर्माण के चलते मंगलवार को भीषण जाम लग गया। इस अपने वाहनों को निकालने के चक्कर में एक-दूसरे के साथ तीखीं नोकझोंक व कहासुनी देखने को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास इस समय नाले का निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को नाले निर्माण के चलते भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। चालकों ने अपने-अपने वाहनों को निकालने का प्रयास किया तो उनके बीच तीखीं नोकझोंक भी हुई। भीषण जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें