फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने किया 63 हजार रुपये का गबन, डीपीआरओ ने स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता लघु सिंचाई व सहायक विकास कृषि अधिकारी से कराई थी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निबाली गांव में तैनाती के दौरान ग्राम सचिव ने 63 हजार 200 रुपये का गबन कर लिया। इसकी जांच के बाद वर्तमान में बिनौली ब्लॉक में तैनात सचिव से डीपीआरओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निबाली गांव निवासी पंकज धामा ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव प्रिंस जैन पर गलत तरीके से हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर ग्राम पंचायत निधि से बजट निकाला है। जिसमें अफसरों के आदेश पर बागपत बीडीओ ने जांच कराई। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में वर्तमान में बिनौली ब्लॉक में तैनात व तत्कालीन निबाली ग्राम सचिव प्रिंस जैन को नोटिस जारी किया है। जांच में 63 हजार 200 रुपये का गबन मिला है। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। निबाली निवासी पंकज धामा ने तत्कालीन सचिव पर छह जनवरी को 19 हजार 700 रुपये हैंडपंप मरम्मत व 11 हजार 900 रुपये नल मरम्मत के नाम पर निकालने का आरोप लगाया। इसके बाद सात जनवरी को दोबारा इसी तरह 19 हजार 700 रुपये व 11 हजार 900 रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें