फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के सोनीपत जिले के सेरसा गांव के रहने वाला था मृतक, साथ भी हुआ घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना पुल के पास कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सोनीपत के गांव सेरसा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सेरसा का रहने वाला प्रदीप (43) व रणवीर शुक्रवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। वह जब ईपीई पर यमुना पुल के पास पहुंचे तो तेजगति से आए कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप की मौके पर मौत हो गई, जबकि रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वहां अपना कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने प्रदीप के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लिया गया है और उसके मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें