फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में स्कूल बने सहारा, शिक्षकों ने खूब की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना रोधी टीका लगाने में स्कूल सबसे बड़ा सहारा बने हैं। किशोरों को अस्पताल, सीएचसी व अन्य स्थानों पर टीका लगाना मुश्किल था। इसलिए स्कूलों का सहारा लेकर किशोरों को टीका लगाया गया। इसमें सरकारी व निजी सभी स्कूलों ने सहयोग किया और व्यवस्थाएं बेहतर करके टीकाकरण की राह आसान की।
विज्ञापन

किशोरों को टीका लगाने की शुरूआत करने के बाद भी परिजन रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसके मद्देनजर स्कूलों का सहारा लिया और प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से बातचीत की गई। इसे लेकर योजना बनाई कि स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था करके स्वास्थ्य विभाग को बताया जाएगा। इसके बाद टीम जाकर टीकाकरण करेगी। इसके साथ ही किशोरों को टीका लगने के बाद होने वाले फायदों के बारे में जागरूक किया। इसके बाद किशोरों को टीका लगाने की राह आसान हो गई।
हरसंभव मदद की गई
कोरोना काल में लोगों की हरसंभव मदद की गई। किशोरों को टीकाकरण के दौरान उनको व परिजनों को फायदे बताकर जागरूक किया। इस तरह किशोरों में काफी उत्साह दिखाई दिया। वह टीका लगवाने के लिए आगे खड़े दिखे।-अशोक बंधु, प्रवक्ता श्री यमुना इंटर कालेज
विज्ञापन

स्कूलों में व्यवस्था बेहतर बनाईं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। इसके मद्देनजर किशोरों को जल्द से जल्द टीका लगवाया गया। इसके लिए स्कूलों में हर तरह से बेहतर व्यवस्था की गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को किसी तरह की परेशानी न हो तथा बच्चे भी आराम से टीका लगवा सकें।-हुकुम सिंह, राजकीय कन्या इंटर कालेज
पढ़ाई प्रभावित न हो सके
कोरोना संक्रमण के कारण कई बार स्कूल बंद हो चुके हैं। इसका पढ़ाई पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए। किशोरों को टीका लगना शुरू हुआ तो पूरी व्यवस्था करके स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूल में बुलाया और यहां टीका लगवाया गया।-प्रतिभा राज, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
किशोरों में दिखा उत्साह
किशोरों को बताया कि टीका लगवाकर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। इससे उनकी व परिजनों की सुरक्षा होती है। हालांकि बच्चों में डर निकालने के बाद काफी उत्साह देखने को मिला। अंकुर शर्मा, राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें