फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबगा  में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच शबगा बी ने जीता

Sun, 02 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के गांव शबगा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज  में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका उद्घाटन मैच शबगा बी टीम ने मुरादाबाद की टीम को आठ अंक से हराकर जीता। जबकि शबगा ए टीम और मेरठ की टीम ने भी अपने अपने मैच जीते।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को कॉलेज परिसर  में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान  शबगा बी टीम और मुरादाबाद की टीमों के मध्य उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें शबगा बी टीम ने 56 अंक प्राप्त किए जबकि मुरादाबाद की टीम महज 48 अंक पर ही सिमट गई। इस प्रकार मैच शबगा बी टीम ने 8 अंक से मैच जीता।  दूसरा मैच शबगा ए  टीम और बिजनौर की टीमों के बीच खेला गया।

इसमें शबगा ए टीम ने 74 अंक हासिल किए, जबकि बिजनौर की टीम 51 अंक  पर ही  सिमट गई और मैच 23 अंक से शबगा ए टीम ने जीता। तीसरा मैच मेरठ और गाजियाबाद की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 61 अंक प्राप्त किए जबकि गाजियाबाद की टीम ने 57 अंक ही लिए । इस प्रकार मैच मेरठ की टीम ने 4 अंक से मैच जीता।  इसमें रेफरी की भूमिका में अजेंद्र, हरेंद्र रहे। 
विज्ञापन


 शबगा की दोनों टीमों के जीतने पर कॉलेज की प्रबंध समिति के  मैनेजर धर्मेंद्र सिंह पंवार  और समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने
खिलाड़ियों को बधाई दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश मान ने अतिथियों का स्वागत किया।  इसमें कॉलेज की प्रबंध समिति के साथ ही किरण पाल सिंह और अशोक पंवार आदि के सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें