फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जिवाना गुलियान में शहीद जितेंद्र सोलंकी की स्मृति में ऑल इंडिया वालीबाल प्रतियोगिता शुरू

Sun, 02 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को कारगिल में शहीद जितेंद्र सोलंकी की स्मृति में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। 
विज्ञापन


  शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर और सुधीर तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसमें यूपी पुलिस समेत मेरठ, बागपत, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों से दर्जनों टीमों ने भाग लिया।

इसमें उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम क्लब बागपत और लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम बागपत की टीम ने लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली की टीम को 25-18, 25-21, 25-19, 25-17, 15-11 अंक के अंतर से हराकर उद्घाटन मैच जीता।
विज्ञापन


    इसके अलावा क्लब बागपत की टीम ने मिलाना गांव की टीम को 25-19, 25-18 अंक , मेरठ की टीम ने जिवाना गांव की टीम को 25-15, 25-17 अंक, यूपी पुलिस की टीम ने डागर एकेडमी मेरठ को 25-23, 25-19 अंक  से हराया। मैच मेें एनआईएस कोच देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, लोकेंद्र, जावेद ने रेफरी की भूमिका निभाई। 

    इस प्रतियोगिता में जिला वालीबाल एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष संजीव तोमर, सचिव और यूपी पुलिस कोच राजपाल सिंह धामा, अनुज मलिक, मोहन कुमार, देशपाल सिंह, विकास प्रधान, अमित सोलंकी, अरविंद सोलंकी, विनोद प्रधान, विशपाल सोलंकी, विपिन सोलंकी, गोविंद, अरविंद, मनीष आर्य, अंकुल, गप्पी, प्रभात, शुभम, सुमित, हर्ष, रम्मी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें