फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरदार भगत सिंह को मिले शहीद का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। बिजरौल रोड पर रविवार को राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की बैठक हुई, जिसमें समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही सरदार सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने केंद्र व राज्य सरकार का चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने व पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह को अधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष अंकित राठी ने उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। बैठक में युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अश्वनी तोमर को युवा जिलाध्यक्ष, डा़ हरेन्द्र तोमर, सोनू पंवार, सोनू तोमर को जिला महासचिव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजयपाल प्रमुख, जिलाध्यक्ष बागपत अंकित राठी, जिला पंचायत सदस्य बसंत बामनौली, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक तोमर, जिलाध्यक्ष मेरठ अमित जाखड़, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद आनंद चौधरी, प्रवीण मलिक, अवतार सिंह, विक्रांत मलिक, सुमित तोमर, कृष्णपाल सोलंकी, गौरव, प्रधान मंचवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें