खेकड़ा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता गांव सांकरौद में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को आवश्यक हिदायतें दी। बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। अस्पताल में योग व प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ भी तैनात किए जाएंगे।
गांव सांकरौद में 50 बेड वाले आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। बुधवार को जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता इसका निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को आवश्यक हिदायतें दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण कराया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद अस्पताल में आयुष चिकित्सकों के अलावा योग, प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ भी तैनात किए जाएंगे। अस्पताल का निर्माण कार्य करीब तीन माह में पूर्ण हो जाएगा।