फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रालोद-सपा और भाकियू कार्यकर्ताओं का एसपी कार्यालय पर कब्जा, दी ये बड़ी चेतावनी

Wed, 23 Jun 2021 02:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सपा, रालोद और भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को बड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बागपत में एसपी कार्यालय में हंगामा करते सपा और रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पंचायत सदस्य और उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बुधवार को रालोद, सपा और भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस-प्रशासन सत्ताधारियों के दबाव में कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नकार दिया। अब अलोकतांत्रिक तरीके से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हथियाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन किसी गलत-फहमी में ना रहे। अगर किसी भी पार्टी कार्यकर्ता या सदस्य का उत्पीड़न हुआ तो पुलिस-प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। 

बता दें कि धरनास्थल पर राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्जवल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, सपा जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, थांबा चौधरी बृजपाल सिंह, मुनेश बारवाला आदि ने भी संबोधित किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक धरना जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें