शहर काजी हबीबुर्रहमान का बेटा मुजीबुर्रहमान शहर की एक मस्जिद में इमाम हैं। वह पुराने कस्बे की एक मस्जिद में नमाज अदा कराकर घर लौट रहा था। मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि गले में भगवा गमछा डाले तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
इसके बाद तमंचा तानकर पहले हिंदुस्तान जिंदाबाद और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने का दबाव बनाया। उसने जय श्रीराम के नारे लगाने से मना किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसके गले में गमछा डालकर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने लगे। हंगामा होने पर तीनों युवक धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी से शिकायत होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पहले भी हो चुका माहौल बिगाड़ने का प्रयास
बागपत जिले में असामाजिक तत्वों ने कुछ दिन पहले भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास का किया था, जिसमें शुगर मिल परिसर में पीर पर भगवा रंग की पुताई कर दी थी। इसमें पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।