फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ने रोडी, डस्ट और बालू से लदे छह ओवरलोड ट्रको को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ ने छह ओवरलोड ट्रक सीज किए
विज्ञापन

खेकड़ा। आरटीओ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। उन्होंने रोडी, डस्ट और बालू से लदे आधा दर्जन ओवरलोड वाहनों को सीज करके तहसील परिसर में खडा कराया। तहसील में इन ट्रकों से कई पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

आरटीओ सुभाष राजपूत ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील के समीप टीम के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रुकवाकर जांच कराई तो रोडी, डस्ट और बालू से लदे आधा दर्जन ट्रक ओवरलोड मिले। उन्हें सीज कराकर तहसील परिसर में खड़ा कराया। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा। तहसील में ट्रक चालकों की लापरवाही से कई बडे़ पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। आरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि सीज किए ओवरलोड ट्रकों को जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें