फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरएफ, पीएसी और पुलिस का पहरा

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम पर आरोप सिद्ध होने के बाद पंचकुला में हालात नाजुक हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में एहतियात बरतकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत आरआरएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस की टुकड़ी निगरानी के लिए तैनात कर दी। बार्डर की चौकियों पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। बागपत सीओ दिलीप कुमार को अभियान की जिम्मेदारी दी । 
विज्ञापन


डेरामुखी गुरमीत राम रहीम का बरनावा आश्रम सैकड़ों बीघा जमीन पर बना हैं। हरियाणा, पंजाब और एनसीआर में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने बागपत में अलर्ट जारी किया। शनिवार को आश्रम पर आरआरएफ और पीएसी की एक-एक कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस की टुकड़ी  तैनात कीं।

सीओ बागपत दिलीप कुमार ने बताया गाजियाबाद बार्डर पर डूंडाहैड़ा, सोनीपत बार्डर पर निवाड़ा में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा बड़ौत में दो पुलिस चौकियों और बरनावा आश्रम पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए हैं। जिले में एंट्री करने वाले लोगों पर नजर हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने पर उनके समर्थकों द्वारा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब में हुई हिंसा से प्रशासन चौकन्ना है।

गाजियाबाद से बुलाए एएसपी 
बागपत। जिले में तैनात एएसपी अजय कुमार ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। जिले में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए गाजियाबाद से एएसपी मनीष मिश्रा को बुलाया। मिश्रा ने बरनावा आश्रम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

अर्द्ध सैनिक बल हरियाणा रवाना 
बागपत। हरियाणा और पंजाब में भड़की हिंसा के मद्देनजर शनिवार को मेरठ से बागपत के रास्ते  अर्द्धसैनिक बल हरियाणा के रवाना हुए। गढ़ सोनीपत मार्ग से निवाड़ा होते हुए रोडवेज की विशेष बसों से  अर्द्ध सैनिकों को भेजा। कई बसें यहां से हरियाणा के लिए गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें