फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने सांसद को काले झंडे दिखाए, पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
पुसार बस स्टैंड पर सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। पुसार में किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने विरोध किया। उनकी गाड़ी के आगे पहुंचकर काले झंडे दिखाए। इससे वहां हंगामा हो गया और पुलिस के साथ रालोद कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई। वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा और सीओ ने किसी तरह से समझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

पुसार में भाजपा नेता विक्रम राणा ने किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए दोपहर बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह कासिमपुर खेड़ी से होते हुए पुसार आ रहे थे। पुसार बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ता व किसान पहले मौजूद थे। वे सांसद के पहुंचते ही उनकी गाड़ियों के आगे खड़े हो गए और काले झंडे व कपड़े दिखने लगे। वहां रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानून रद्द करने की मांग उठाई। वहां सांसद को काले झंडे दिखाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उन सभी को पकड़क़र हटाने लगी। इससे पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई। रालोद कार्यकर्ता वहां सडक़ पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने उनको लाठीचार्ज की चेतावनी दी तो रालोद कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देने की जिद पर अड़ गए। इस तरह वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही। इसके बाद सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने पहुंचकर किसी तरह रालोद कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद सांसद का काफिला पुसार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें