फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सम्मान समारोह को लेकर बैठक में किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें मंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर मंथन किया। इस दौरान नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पंवार ने किया। बैठक में वक्ताओं ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर शुक्रवार यानी आज होने वाले व्यापारी सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों को समारोह को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। इसमें जिला महामंत्री अनुराग जैन, कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, अरविंद खोखर, अनुराग मोहन जैन, कुलदीप राणा, अजय सोलंकी, सुनील सोलंकी, विपिन जैन, मुकेश उपाध्याय, मोनू जैन, दानिश मिर्जा, वैभव शर्मा, अनिरुद्ध, अमित जैन, शुभम जैन, आकाश प्रजापति, राजीव तोमर, चंद सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें