फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों के लिए महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
बागपत कचहरी में अधिवक्ताओं की बैठक लेते रालोद जिलाध्यक्ष डॉ.जगपाल सिंह तेवतिया - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के चेंबर में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने अधिवक्ताओं से 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत किसानों की अस्मिता व हितों से जुड़ी हैं। अधिवक्ता हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहा है। देश का किसान संकट में है और सभी को मिलकर तानाशाही सरकार की नींद तोड़नी होगी। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रालोद नेता एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन किसानों के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर भागीदारी करनी होगी।
इस मौके पर राजेंद्र तोमर, इफ्तिखार हसन, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य, पवन शर्मा, पूर्व महामंत्री योगेंद्र शर्मा, लोकेंद्र तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशांत चौधरी, अर्पित रुहेला, प्रदीप राजपूत, सुधीर नैन, संजय पंवार, इंद्र गिरी, बाबर पठान, आकिब चौधरी, कपिल पंवार, विक्रांत दुहुण, विक्की भारद्वाज, नितिन तोमर, नवीन ढाका, सागर तोमर, विकास मलिक, अजित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें